{"_id":"56f69f2f4f1c1bbd1ff14e3e","slug":"the-lesson-taught-by-women-mnclon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों को महिलाओं ने सिखाया सबक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों को महिलाओं ने सिखाया सबक
ब्यूरो पीलीभीत/घुंघचाई।
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पिटाई के बाद नशा उतरने तक घंटों बांध कर रखा
- छह घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मनचलों को मुक्त कराया
- पुलिस ने न मेडिकल कराया, न ही दर्ज की छेड़छाड़ में दर्ज
शराबी दो मनचलों को महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करना शनिवार को महंगा पड़ गया। महिलाओं ने न केवल उनकी जमकर पिटाई की, बल्कि नशा उतरने तक दोनों को रस्सी के सहारे एक पेड़ से बांधे रखा और बाद में पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। छह घंटे बाद पहुंची पुलिस दोनों को मुक्त कराकर चौकी ले आई, लेकिन वहां पुलिस ने दोनों का न तो मेडिकल परीक्षण कराया और न ही छेड़छाड़ आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया, बल्कि बंधन मुक्त कराकर थाने लाए गए दोनों युवकों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव कसगंजा राधेश्याम के घर कटैइया कनपारा का एक युवक राजेश पिछले कुछ दिनों से रह रहा है। आरोप है कि दोनों शराबी किस्म के हैं और शराब पीकर अक्सर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। गांव वालों ने इसकी कई बार शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।
शनिवार की सुबह दोनों शराब पीने के बाद गांव में घूमने निकले और महिलाओं को परेशान करने लगे। इस पर महिलाएं एकत्र हो गईं और उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद महिलाओं ने दोनों को पूरे गांव में घुमाकर जमकर पिटाई की। इतने पर भी जब उनका नशा नहीं उतरा तो रस्सी के सहारे एक पेड़ से बांध दिया। मनचले शराबियों की सरेआम पिटाई से गांव के लोग जमा हो गए और एक-एक हाथ से बंधे दोनों आरोपियों को घेर लिया। इसके चलते वह खुद को खोलने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। सूचना मिलने पर करीब दो बजे दो सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों को मुक्त कराकर चौकी ले गए। छह घंटे से अधिक समय हो जाने और पिटाई के चलते दोनों का नशा अब काफूर हो चुका था। इस पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी आरबी सिंह ने बताया पकड़े गए आरोपियों में राधेश्याम तंत्र-मंत्र करता है। उससे गांव के लोग नाराज रहते हैं। सुबह वह अपने रिश्तेदार के साथ शराब पीने के बाद बाइक से लौट रहा। जिस पर महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
स्थानीय पुलिस ने इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। मामला गंभीर है, लेकिन अभी तक न तो महिलाओं की ओर से कोई तहरीर मिली है न ही आरोपी की ओर से। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। अगर पीड़ित महिलाओं की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- विकास कुमार वैद्य, एएसपी