{"_id":"208038922c9a52c5366006f2142aa7e8","slug":"the-injured-youth-abdomen-chest-removed-bullet-stuck-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवकों के पेट-सीने में फंसी बुलेट निकाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल युवकों के पेट-सीने में फंसी बुलेट निकाली
पीलीभीत
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
गश्त चेकिंग के लिए प्राइवेट वाहन से निकले एचसीपी सुभाष यादव का सरकारी रिवाल्वर बुधवार की रात करीब ढाई बजे गांव बलरामपुर निवासी मंदबुद्धि युवक राजेंद्र ने छीन लिया था और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इस दौरान घटना स्थल के समीप से निकले गांव अमरैयाकलां निवासी वेटर ताराचंद और गांव मकरंदपुर चौगान निवासी रवि को गोली मारकर घायल कर दिया था। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे दबोच कर रिवाल्वर बरामद कर लिया। पुलिस ने नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एचसीपी का अंतिम संस्कार बरेली में दिया गया। उधर, गोली लगने से घायल दोनों युवक बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवकों के सीने और पेट में फंसी बुलेट को निकाल दिया है। अब दोनों की हालत में सुधार है।