{"_id":"58d0124e4f1c1b425c1a1743","slug":"the-hotel-owner-and-the-customer-beat-the-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान को लेकर होटल स्वामी और ग्राहक में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुगतान को लेकर होटल स्वामी और ग्राहक में मारपीट
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल भुगतान करने को लेकर मामूली कहासुनी के बाद होटल मालिक और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें ग्राहक ने होटल मालिक पर पर्स चोरी करने का आरोप लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां काफी जद्दोजहद के बाद दोनों में सुलह हो सकी।
मोहल्ला खकरा निवासी गौरव सक्सेना रविवार शाम अपने एक मित्र के साथ टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास स्थित एक होटल पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद बिल भुगतान करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौच के बाद होटल मालिक और ग्राहक के बीच हाथापाई होने लगी। इस बीच गौरव का पर्स गायब हो गया। पर्स में डेढ़ हजार रुपये, एटीएम व डीएल था। होटल मालिक पर पर्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। एसएसआई चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण छोड़ दिया गया।