{"_id":"57bb3d2e4f1c1bf53ed4fb3e","slug":"the-head-of-the-child-was-missing-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने से लापता बालक का सिर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक महीने से लापता बालक का सिर मिला
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने से लापता बालक का सिर मनकापुर नहर के पास एक खेत में पड़ा मिला है। धड़ अभी भी नहीं मिल सका है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आसपास के क्षेत्र में धड़ तलाश रही हैं।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर हीरा गांव निवासी किसान शमशेर का दस वर्षीय पुत्र सुनील 18 जुलाई को घर के बाहर खेलते वक्त गायब हो गया था। दूसरे दिन पुलिस ने तहरीर मिलने पर पहले गुमशुदगी और बाद में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं लग सका था। सोमवार शाम मनकापुर नहर के पास एक खेत में गांव के कुछ लोगों ने बच्चे का सड़ा गला सिर पड़ा देखा। उसका धड़ गायब था। थोड़ी देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर लापता बालक के घरवाले भी पहुंच गए। उन्होंने सिर लापता सुनील का बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास इलाके में धड़ की तलाश शुरू कर दी है। सीओ बीसलपुर बीपी सिंह, दियोरिया कलां कोतवाल सिकंदर सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं। कोतवाल ने बताया कि लापता सुनील के घरवालों ने सिर की शिनाख्त की है। पुलिस भी उनकी बात से प्रथम दृष्ट्या सहमत है, लेकिन पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।