{"_id":"b70ced5ac47f0766d53227cca188597e","slug":"the-fourth-accused-ambulances-loot-also-trying-to-surrender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस लूट का चौथा आरोपी भी आत्मसमर्पण की फिराक में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस लूट का चौथा आरोपी भी आत्मसमर्पण की फिराक में
Purnpur
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तारी को पुलिस के बढ़ते दबाव पर लखनऊ से एंबुलेंस लूट का चौथा आरोपी कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में है। उसने कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र डाल दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ के बख्शी का ताल थाना क्षेत्र से 19/20 दिसंबर की रात लूटी गई एंबुलेंस को कोतवाली पुलिस ने 20 दिसंबर की सुबह को शेरपुरकलां में टंडोला मोड़ पर बरामद की थी। एंबुलेंस में सवार गांव हुसेनापुर निवासी धीरज अग्निहोत्री को पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीन बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने उसी दिन फरार हुए धीरज के रिश्तेदार गांव मेनमीरी पुलिस चौकी ओयल (खीरी) निवासी अमित शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया था। हरगांव के जोशीटोला सराय निवासी सौरभ मिश्रा पिछले दिनों पुलिस को चकमा दे पीलीभीत कोर्ट में हाजिर हो गया। लूट का चौथा आरोपी हरगांव के फिरोजपुर निवासी वैन चालक विजयपाल सिंह भी अब पुलिस को गच्चा दे कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार विजयपाल सिंह ने पीलीभीत के कोर्ट में हाजिर होने का प्रार्थना पत्र दिया है। इसकी पुष्टि इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने भी की। उन्होंने बताया कि विजयपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट को चालान किया जाएगा।