{"_id":"6b0951486d105109160ef51c","slug":"etawah-revenue-inspector-arrested-while-accepting-30000-bribe-caught-red-handed-by-the-vigilance-team-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा, पैमाइश के नाम पर मांगे थे 30 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा: घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा, पैमाइश के नाम पर मांगे थे 30 हजार
Fri, 27 Nov 2026 03:15 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:15 PM IST
सार
Etawah News: ताखा तहसील में पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व निरीक्षक रामगोपाल को कानपुर की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार दोपहर 30 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले की ताखा तहसील में पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व निरीक्षक को कानपुर की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार दोपहर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रामगोपाल को शिकायतकर्ताओं से 30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में खलबली मच गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के कुरखा गांव निवासी दुष्यंत कुमार और नीरज शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक रामगोपाल के खिलाफ विजिलेंस टीम से शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक, गांव में एक गाटा संख्या की पैमाइश कराने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने करीब एक माह पहले उनसे 20 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बावजूद पैमाइश करने के लिए 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विजिलेंस टीम आरोपी राजस्व निरीक्षक को अपने साथ ले गई
लगातार रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ताओं ने विजिलेंस टीम से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बातचीत के बाद 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शुक्रवार दोपहर शिकायतकर्ता जैसे ही तहसील मुख्यालय पर राजस्व निरीक्षक को रुपये देने पहुंचे, पहले से मुस्तैद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी राजस्व निरीक्षक को अपने साथ ले गई। उसके खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
