{"_id":"56fbe52d4f1c1b3e68f00321","slug":"the-death-of-the-young-man-s-family-beat-up-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घर वालों की पिटाई से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के घर वालों की पिटाई से युवक की मौत
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माशूका के घर वालों की पिटाई से गांव हिम्मतपुर सरैंदा निवासी 28 वर्षीय पप्पू की मौत हो गई। पप्पू के घर वालों ने आरोपियों पर पीट कर उसे मार डालने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। लिहाजा विसरा सुरक्षित किया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी मान रही है। पुलिस का कहना है कि विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
गांव हिम्मतपुर सरैंदा निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनके पुत्र पप्पू का गांव की ही एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 28 मार्च को पप्पू मौका पाकर प्रेमिका के घर पहुंच गया और उससे बातचीत करने लगा। आरोप है कि प्रेमिका के घर वालों ने जब पप्पू को बात करते देखा तो वे आफा खो बैठे और उन्होंने पप्पू को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटने के बाद पप्पू घर पहुंचा और चुपचाप सो गया। मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घर वालों का आरोप है कि आरोपियों की पिटाई से पप्पू की मौत हुई है। घर वालों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि शव पर ऐसी खास चोटें भी नहीं थीं, जिनसे मौत होती। डॉक्टर ने मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।