फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly man returning with flowers for worship run over by a trailer; dies

Ballia News: पूजा के लिए फूल लेकर लाैट रहे बुजुर्ग को ट्रेलर ने कुचला, माैत

Mon, 19 Oct 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Elderly man returning with flowers for worship run over by a trailer; dies
दोहरीघाट थाना के बसारतपुर गांव में गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर रविवार की सुबह 6:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से राम अदालत सोनकर (65) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर गोरखपुर की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे सूरज सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बेटे सूरज ने बताया कि पिता दुबई में रहकर काम करते थे। वीजा समाप्त होने के बाद तीन महीने पहले घर आए थे। रविवार को दुर्गाष्टमी के दिन बेर्रा का फूल चढ़ाकर पूजा करने की मान्यता है। गांव में घर से कुछ दूरी पर पोखरी में बेर्रा का फूल है, जिसे पिता लाने गए थे। फूल निकालकर घर की तरफ जा रहे थे, तभी घोसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर कुचलते हुए भाग गया। उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वह पांच बहनों में अकेले भाई थे। तीन बहनों की शादी हो गई है। वह अपनी मां धाना देवी और दो बहनों के साथ घर पर रहते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रेलर की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

--------
दुर्गापूजा देखने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, प्राथमिकी दर्ज

हलधरपुर। सरायलखंसी थाना के अलीनगर में शनिवार की रात 8:30 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शीतल कुमार उर्फ छोटू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। पिता मारकंडेय राम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हलधरपुर थाना के छिछोर गांव निवासी मारकंडेय राम ने बताया कि बेटे के लिए नई पल्सर बाइक खरीदी थी। शनिवार की रात मऊ शहर में दुर्गापूजा देखने के लिए जा रहा था। वह अभी सनबीम स्कूल के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed