{"_id":"6ad52437e8b74730b300a285","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-three-houses-in-pannoi-village-in-one-night-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-150342-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पन्नोई गांव में एक ही रात तीन घरों से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पन्नोई गांव में एक ही रात तीन घरों से नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
पन्नोई गांव दीवार में काटी गई सेंध और टूटा ताला पड़ा बक्सा। स्रोत गृहस्वामी
संदीपनघाट कोतवाली के पन्नोई गांव में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। दीवार में सेंध लगाकर चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। रविवार सुबह गृहस्वामियों को चोरी का पता चला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पन्नोई गांव निवासी राकेश सिंह पंचायत सहायक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम वह परिवार के साथ मकान के अगले हिस्से में सो गए थे।
चोर मकान के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे। चोर घर से संदूक उठाकर करीब सौ मीटर दूर खेत में ले गए। वहां ताला तोड़कर सोने का लॉकेट, जंजीर और चांदी की चैनपट्टी निकाल ली।
चोरों ने इसके बाद पड़ोसी रामदास के घर को निशाना बनाया। लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त रामदास के घर से चोर 15 हजार रुपये नकद और जेवर समेत बक्सा उठा ले गए। सुबह खोजबीन के दौरान लोहरा पुल के नीचे खाली बक्सा पड़ा मिला। रामजी के घर से चोर 12 हजार रुपये नकद और चांदी की चैनपट्टी ले गए। पीड़ित गृहस्वामियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर नागेंद्र नागर ने बताया कि तहरीर मिली है और घटना की जांच की जा रही है।