फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hotel owner's son had his head split open with the butt of a handgun.

Jhansi News: होटल संचालक के पुत्र का तमंचे की बट से फोड़ा सिर

Mon, 19 Oct 2026 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner's son had his head split open with the butt of a handgun.
झांसी। बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल संचालक के पुत्र आदित्य का विवाद के बाद तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पक्ष की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास स्थित सिमरइया गेस्ट हाउस के संचालक राजकुमार सिमरइया ने पुलिस को बताया कि उनके गेस्ट हाउस के बगल में शुभ यात्री होटल है। इसका संचालक सुंदर सिंह चावला रात करीब 11:50 बजे विवाद करने लगा। उसके बेटे आदित्य और अनिवेश को बस स्टैंड पर विशाल मेगा मार्ट के पास घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपी सुंदर सिंह चावला, आकाश उर्फ जिमी, बृजेश अहिरवार, अनुराग लहरे, सागर बाल्मीकि, राहुल पुरी, सिद्धांत चावला, संस्कार चावला समेत उसके अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज करते हुए पीटने लगे। आरोपी कारोबार में नुकसान पहुंचाने की बात कहते हुए उससे एक लाख रुपये मांग रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह पीट दिया। आरोप है आकाश उर्फ जिमी ने गोली चलाने के लिए तमंचे निकाला। गोली न चलने पर आदित्य का तमंचे की बट से मारकर सिर फोड़ दिया। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल भेजा गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed