फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fraudsters who arrived offering to clean jewelry and utensils for free ended up making off with the items and shattering the victim's trust.

Ballia News: मुफ्त में आभूषण और बर्तन साफ करने आए ठग धोकर चले गए विश्वास

Mon, 19 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters who arrived offering to clean jewelry and utensils for free ended up making off with the items and shattering the victim's trust.
। हलधरपुर क्षेत्र के अड़लख गांव में बर्तन व आभूषण मुफ्त में साफ करने का झांसा देकर दो ठग युवती की सोने की चेन लेकर भाग गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ज्ञान शंकर मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अइलख गांव निवासी ज्ञान शंकर मिश्र ने बताया कि बीते 15 अक्तूबर की सुबह लगभग 10:45 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को एक कंपनी का प्रचारक बताया और कहा कि वे पीतल के बर्तन, सोने और चांदी के गहने बिना किसी शुल्क के साफ करते हैं। ठगों ने झांसा देकर उनकी बेटी प्रगति के गले से सोने की चेन उतरवा ली। अपने बैग से केमिकल और पाउडर निकालकर चेन को साफ करने का नाटक किया। फिर एक प्लास्टिक की थैली में सफेद पाउडर भरकर उसमें चेन रख दी और कहा कि आधे घंटे बाद इसे निकालें ताकि यह पूरी तरह साफ हो जाए। इसी बीच एक ठग ने बेटी को कॉपी पर हस्ताक्षर करने में व्यस्त कर दिया, जबकि दूसरे ठग ने मौका पाकर थैली से असली सोने की चेन निकालकर अपने बैग में रख ली और युवती को केवल पाउडर से भरी थैली थमा दी। इसके उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही वो पानी लेने अंदर गई, दोनों ठग सुबह 11:07 बजे वहां से भाग गए। शंका होने पर बेटी ने जब थैली खोली तो उसमें से सोने की चेन गायब थी। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों ठगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed