फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The death of innocent private Uproar in hospital

मासूम की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

Sat, 31 Dec 2016 11:17 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 31 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The death of innocent private Uproar in hospital
अस्‍पपताला में हंगामा
छत से गिरकर घायल हुए एक साल के मासूम की इलाज के दौरान मौत के बाद निजी अस्पताल में परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही व रुपये वसूलने के लिए बाइक जमा करा लेने का आरोप भी लगाया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। बाद में दोनों पक्षों में सुलह होने पर मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन

मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी प्रवीन शुक्ला का एक साल का बेटा रुद्र शुक्रवार दोपहर को छत पर खेलते वक्त नीचे गिरकर घायल हो गया था। बच्चे को गंभीर हालत में परिवारीजनों ने गौहनिया चौराहा के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात आपरेशन के बाद बच्चे की मौत हो गई। जिस पर परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। दूसरे दिन शनिवार सुबह बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद परिवारीजन निजी अस्पताल पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। परिवार वालों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। इसके अलावा अस्पताल का बिल जमा होने के बाद भी बकाया दिखाते हुए उनकी बाइक छीन ली गई। इसका विरोध करने पर अस्पताल कर्मचारी अभद्रता करते रहे। जबकि अस्पताल प्रशासन अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताता रहा। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र होती रही। कुछ ही देर में सीओ सिटी अनुराग दर्शन भी आ गए। दोनों पक्षों को आमने-सामने कर बातचीत की गई। हालांकि बाद में दोनों में सुलह हो गई। सीओ सिटी ने बताया कि परिवार वालों से कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई थी, लेकिन दोनों ने आपस में समझौता कर कार्रवाई से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed