फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of unidentified person found by the roadside

Meerut News: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Body of unidentified person found by the roadside
जानीखुर्द। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर सुभारती यूनिवर्सिटी के गेट नंबर चार के पास बृहस्पतिवार को जानी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक के चेहरे पर हल्की चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुभारती यूनिवर्सिटी के गेट नंबर चार के पास से गुजर रहे राहगीरों को सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। मृतक केवल गुलाबी रंग की टी-शर्ट और अंडरवियर पहने हुए था। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची जानी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के इलाकों और नजदीकी पुलिस स्टेशनों को हुलिए के आधार पर सूचना भेज दी गई है। घटना की जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed