{"_id":"8195c3a32784ad60d8419473295ebfb8","slug":"the-company-20-million-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर 20 लाख लेकर कंपनी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर 20 लाख लेकर कंपनी फरार
पीलीभीत।
Updated Fri, 01 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में संचालित
विज्ञापन
दिल्ली की एक जॉब प्वाइंट कंपनी विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम
पर 630 बेरोजगारों व स्टॉफ का वेतन सहित करीब 20 लाख रुपये ठग कर फरार हो
गई। कंपनी के स्थानीय कर्मचारी जब सुबह ड्यूटी पर गए थे वहां लगे बोर्ड आदि
गायब मिले। ठगी के शिकार हुए स्टॉफ के लोग अन्य बेरोजगारों के साथ एसपी से
मिले और उन्हें अपनी व्यथा बताई। एसपी ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच
कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को शहर के मोहल्ला थान सिंह निवासी पुष्पा देवी, रूबी मिश्रा, काला मंदिर निवासी स्वाती मिश्रा, मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी सबा कादरी, रिचा गंगवार तमाम ठगी के शिकार हुए बेरोजागरों के साथ पुलिस लाइंस पहुंचीं और एसपी से मिलीं। एसपी को तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले मोहल्ला थान सिंह में डिग्री कॉलेज रोड पर पुष्पा देवी के मकान में दिल्ली की एक जॉब प्वाइंट के नाम से कपंनी खुली थी।
कंपनी ने उन लोगों से कई नामचीन कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए इंटरव्यू के नाम पर दो-दो हजार रुपये जमा कराए। बाद में उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह रुपये पर कार्यालय में नौकरी पर रखा। शुक्रवार की सुबह जब वह लोग दफ्तर काम करने पहुंचे तो कंपनी का लगा बोर्ड आदि सब गायब था। तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
आरोप है कि कंपनी डेढ़ महीने में जिले के 650 लोगों से दो-दो हजार रुपये साक्षात्कार के नाम पर अब तक जमा करा चुकी है। अच्छी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 10 से लेकर 50 हजार रुपये तक वसूले हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने क्राइम ब्रांच को जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।