फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bronze statues and ball stealing

मंदिर से पीतल की मूर्तियां और गोलक चोरी

Sun, 15 Mar 2015 11:44 PM IST
पूरनपुर। पीलीभीत।
पूरनपुर। पीलीभीत। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The bronze statues and ball stealing
मोहल्ला साहूकारा
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में स्थित श्री राधामाधव जगन्नाथ मंदिर के पुजारी राधाकुंड मथुरा निवासी मोहन ने बताया कि रात करीब 11 बजे तक मंदिर में संकीर्तन हुआ। इसके बाद वह मंदिर में ताले डालकर सामने स्थित अपने आवास में चले गए। रविवार सुबह करीब 5.30 बजे मंदिर पहुंचे तो मंदिर के मुख्यगेट का ताला टूटा मिला।

उन्होंने बताया कि चोर मंदिर से सिंहासन में रखी दो जोड़ राधा माधव की, एक गणेश और हनुमान की पीतल की मूर्ति, बड़ी गोलक और दूसरी गोलक का ताला तोड़कर उसमें से नगदी चोरी कर ले गए। पुजारी की सूचना पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और अन्य लोग एकत्र हुए और घटना के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। सीओ ब्रजवीर सिंह ने खुलासे का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

छानबीन के दौरान पुलिस को चोरी गई गोलक मोहल्ले में ही एक कूडे़ के ढेर में खाली पड़ी बरामद हुई। एक मूर्ति का कुछ भाग भी मिला। फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुजारी समेत अन्य लोगों से घटना के बावत जानकारी ली। पुजारी की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।  
रात तीन बजे निकले थे सीओ
मंदिर में चोरी की घटना पर लोगों के आक्रोश व्यक्त करने पर सीओ ब्रजवीर सिंह ने बताया कि रात करीब तीन बजे वे मंदिर के समीप से निकले थे। तब उनको पुलिस पिकेट मौजूद मिली थी। उनका कहना है कि मंदिर के समीप सुबह चार बजे तक पुलिसकर्मी मौजूद रहे है।
मिला फोटो खुलवा सकता है चोरी का राज
पूरनपुर। पुलिस को जिस स्थान पर कूड़े के ढेर में मंदिर की खाली गोलक मिली। इसके समीप एक व्यक्ति को फोटो भी मिला। पुलिस को आशंका है कि फोटो कहीं चोर की जेब से तो नहीं गिरा। फोटो को लेकर पुलिस घटना के खुलासा में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed