{"_id":"51e13bbd6eae92050e8db1aadd1ddeb6","slug":"the-body-of-the-murdered-sister-missing-to-fears-expressed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर बहन का शव गायब करने की जताई आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर बहन का शव गायब करने की जताई आशंका
Pilibhit
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
थाना बिलसंडा के गांव नवदिया निवासी रीना देवी ने अपनी बहन पूजा के ससुराल वालों पर बहन की हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताई है। उसने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने एसओ बिलसंडा को खुद मौके पर जाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
रीना देवी एसपी से मिली और तहरीर देकर बताया कि तीन महीने पहले उसकी बहन की शादी इसी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर अमृत निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद पति उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता था। करीब 15 दिन पहले जब वह बहन से घरवालों के साथ मिलने गई तो ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया और न ही कोई जानकारी दे रहे हैं। उसे गांव से बहन के साथ अनहोनी होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
उसे आशंका है कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने शव को गायब कर दिया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसपी जेके शाही ने बताया कि मामले की स्वयं जांच करने के आदेश उन्होंने एसओ बिलसंडा को दिए हैं। तीन दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच में मामला सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन