{"_id":"57a8cd414f1c1bb809ee4302","slug":"temple-committee-and-in-kanvdion-assault-getaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर कमेटी और कांवड़ियों में मारपीट, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर कमेटी और कांवड़ियों में मारपीट, भगदड़
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जलाभिषेक के दौरान गौरीशंकर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और कांवड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे मंदिर में भगदड़ मच गई। आधा घंटे तक मंदिर में हंगामा होता रहा लेकिन सुरक्षा में तैनात तीन एसओ समेत भारी पुलिस बल मूकदर्शक बना रहा। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी, शहर कोतवाल ने सख्ती कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
मोहल्ला काला मंदिर के कांवड़ियों का जत्था सोमवार शाम गढ़मुत्तेश्वर से गंगाजल लेकर गौरी शंकर मंदिर में अभिषेक के लिए पहुंचा। इस बीच कांवडिया दिनेश और उसके घरवालों की किसी बात को लेकर मंदिर के पुजारी जयशंकर शर्मा से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लोग जमा हो गए और उनमें मारपीट होने लगी। कांवड़ियों का आरोप था कि मंदिर कमेटी के लोगों ने उन्हें डंडों से पीटा। उधर, कमेटी के लोगों ने कांवड़ियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में आधा घंटे तक विवाद हुआ। इस दौरान मंदिर में एसओ गजरौला, एसओ महिला थाना, कोतवाल दियोरिया पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पुलिस के सामने ही आधा घंटे तक हंगामा होता रहा लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही। सूचना मिलने पर सीओ सिटी निर्मल बिष्ट, कोतवाल हरगोविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती से दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना की तहरीर पुलिस को देकर दोनों पक्षों ने कार्रवाई की मांग की है।
पर्स चोरी होने से शुरू हुआ विवाद
मंदिर में हुए विवाद की शुरूआत कांवड़िया दिनेश का पर्स चोरी होने से हुई थी। दिनेश के मुताबिक पर्स चोरी होने के बाद एक जेबकतरा पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था लेकिन पुलिस ने उसे शराबी बताकर छोड़ दिया। इस दौरान भीड़ की पुजारी से मारपीट होने लगी। इसी दौरान पुजारी पक्ष के लोग आए और बेवजह उनसे झगड़ने लगे।
विज्ञापन
महिला का मंगलसूत्र चोरी
मोहल्ला देशनगर निवासी सुमन पत्नी वेदप्रकाश ने इस दौरान मंगलसूत्र चोरी होने का भी आरोप लगाया। घटना की तहरीर सीओ सिटी को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी पुलिस
झगड़े के बाद कांवड़िया पक्ष के लोगों ने खुद को बेवजह पीटने की बात कहते हुए सीसीटीवी की जांच कराने की मांग की है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैैमरे की फुटेज चेक करेगी।
दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निर्मल बिष्ट, सीओ सिटी