{"_id":"585814284f1c1b1864e3932a","slug":"teenager-again-refused-to-undergo-a-medical-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने फिर किया मेडिकल कराने से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने फिर किया मेडिकल कराने से इंकार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला सुलझता दिखाई नहीं दे रहा। दुबारा जिला अस्पताल ले जाने पर पीड़ित किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया। जहानाबाद क्षेत्र की दलित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के माकू व परविंदर के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, गैंगरेप, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तीन दिन पूर्व पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। अस्पताल पहुंचकर किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया था। मगर उसकी मां ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया था। सोमवार को जहानाबाद पुलिस किशोरी को जिला महिला अस्पताल दुबारा ले गई। वहां पहुंचकर पीड़ित किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी किशोरी मेडिकल कराने को राजी नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की उम्र की जांच के लिए एक टेस्ट कराया है। किशोरी के मुकदमे में वादी होने और मेडिकल कराने से इंकार करने पर गुत्थी उलझ गई है।
गैंगरेप पीड़ित ने सोमवार को भी मेडिकल नहीं कराया। उसकी उम्र का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को एक पैनल गठित कर कार्रवाई कराई जाएगी। मेडिकल न कराने की जिद को लेकर अफसरों से बातचीत की जा रही है। ताकि अग्रिम कार्रवाई का रुख तय किया जा सके।
निशांत शर्मा, सीओ जहानाबाद
गैंगरेप पीड़ित ने सोमवार को भी मेडिकल नहीं कराया। उसकी उम्र का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को एक पैनल गठित कर कार्रवाई कराई जाएगी। मेडिकल न कराने की जिद को लेकर अफसरों से बातचीत की जा रही है। ताकि अग्रिम कार्रवाई का रुख तय किया जा सके।
विज्ञापन
निशांत शर्मा, सीओ जहानाबाद