{"_id":"0eebc6aa76fa51628878376b1a547957","slug":"teacher-accused-expelled-from-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी शिक्षक कालेज से निष्कासित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी शिक्षक कालेज से निष्कासित
Purnpur
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन का दबाव बनाने पर छात्र द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में कालेज प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निष्कासित कर दिया है। छात्र के पिता गांव नरायनपुर जमीमा पूरनपुर निवासी लाल बहादुर ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव नरायनपुर निवासी और स्वामी एजूकेशनल पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल के छात्र अंकित ने शिक्षकों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। छात्र को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छात्र की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई। छात्र के पिता लाल बहादुर ने शिक्षक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है, लेकिन पुलिस ने दूसरे दिन भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसआई हरीराम त्रिपाठी ने बताया कि छात्र के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर यह कहते हुए वापस ले ली कि स्वास्थ्य में सुधार के बाद तहरीर दी जाएगी। इसके बाद तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। उधर, बताते है कि दोनों पक्षों में समझौता के प्रयास तेज हुए हैं। कालेज के प्रबंधक गुरभाग सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को कालेज से निष्कासित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू की गई है। इसके लिए तीन वरिष्ठ शिक्षकों की कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन