फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tata Sumo truck full of animals entered in Guvanshiy

गौवंशीय पशुओं से भरी टाटा सूमो ट्रक में घुसी

Wed, 30 Mar 2016 08:32 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशुओं को भरकर पूरनपुर की ओर से आ रही टाटा सूमो पत्थर लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में जहां टाटा सूमो क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रक ने आगे खड़े भूसी भरे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे भूसी लदा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद टाटा सूमो में सवार पशु तस्कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूमो से पांच गौवंशीय पशुओं को बरामद कर देवीपुरा गौशाला भेजा है। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मंगलवार रात एक टाटा सूमा तेज रफ्तार से पूरनपुर की ओर से आ रही थी। पूरनपुर हाइवे पर टाटा सूमो आगे चल रहे पत्थर लदे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज हुई कि पत्थर लदा ट्रक आगे खड़े भूसी भरे ट्रक से जा टकराया। इससे भूसी लदा ट्रक पलट गया। सूचना पर आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत भदौरिया मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद सूमो में सवार पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस ने सूमो से पांच गौवंशीय पशु बरामद किए हैं। चौकी इंचार्ज की ओर से अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सूमो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed