फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man sitting at the shop attacked with a knife on the head and back

Jaunpur News: दुकान पर बैठे युवक पर सिर और पीठ पर चाकू से हमला

Mon, 19 Oct 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Young man sitting at the shop attacked with a knife on the head and back
घायल का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
बरसठी। तुलसीपुर गांव में रविवार की रात में आठ बजे दुकान पर बैठे युवक पर गांव के चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर और पीठ में चोटें आईं हैं। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर भाग गए। तुलसीपुर गांव निवासी विनोद पटेल (28) घर पर किराना की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात आठ बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के चार लोग वहां पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। परिजन घायल विनोद को सीएचसी बरसठी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश या किसी अन्य विवाद की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed