फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tata Magic hit by tractor into two blocs

टाटा मैजिक से टकराकर ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटा

Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic hit by tractor into two blocs
टाटा मैजिक से टकराकर ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 टनकपुर हाइवे पर न्यूरिया कॉलोनी के पास ट्रैक्टर ट्राली और टाटा मैजिक की आमने -सामने भिडंत हो गई। टक्कर की जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया और मैजिक उछलकर पास की खाई में गिर गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल पांच लोगों को सीएचसी भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

मझोला निवासी 30 वर्षीय नदीम टाटा मैजिक वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। वह शनिवार सुबह मझोला से सवारी लेकर पीलीभीत के लिए निकला। इधर, न्यूरिया के टिकरी गांव निवासी रियाज अहमद (40) ट्रैक्टर ट्राली लेकर मझोला जा रहे थे। टनकपुर हाइवे पर न्यूरिया कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली और टाटा मैजिक आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद मैजिक उछलकर पास की खाई में जा गिरी और ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर और मैजिक चालक के अलावा मैजिक में सवार मझोला निवासी बीए की छात्रा प्रियंका (19) पुत्री राजाराम, कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां गांव निवासी जीतराम (60), भिंडारा निवासी प्रेमपाल घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर छात्रा प्रियंका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली बीच सड़क पड़े होने से आधा घंटे तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed