Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police took the accused in a religious conversion case to an NGO.

Gurugram News: धर्मांतरण मामले में आरोपी को एनजीओ लेकर पहुंची पुलिस

Thu, 19 Nov 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Police took the accused in a religious conversion case to an NGO.
तीन दिन के रिमांड पर लेकर सेक्टर-56 थाने की पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। घाटा गांव के पास झुग्गी में रहने वाले परिवारों के वालों के बच्चों को धर्मांतरण के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी परबीन को सेक्टर-56 थाने की पुलिस पैशन मूवमेंट इंटरनेशनल (पीएमआई) एनजीओ में निशानदेही के लिए लेकर गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी से कुछ अहम जानकारी सामने आई है। मामले में अन्य लोगाें के गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। पुलिस द्वारा आरोपी से एनजीओ के लिए आने वाली फंडिंग के बारे में जानकारी ली जा रही है। वहीं, यह भी पता किया जा रहा है कि घाटा गांव के पास झुग्गियों के अलावा गुरुग्राम में अन्य किसी स्थान पर इस तरह की गतिविधियां आयोजित तो नहीं हो रहीं थीं।
परबीन से पूछताछ में सामने आया कि उसका साला पीटर मलाकर दिल्ली में पैशन मूवमेंट इंटरनेशनल (पीएमआई) एनजीओ चलाता है। पुलिस के अनुसार पीएमआई एनजीओ दिल्ली से पंजीकृत है। ऐसे में नियमानुसार गुरुग्राम या हरियाणा के अन्य किसी जिले में एनजीओ द्वारा कक्षाएं लगाकर संबंधित धर्म का प्रचार-प्रसार या धर्मांतरण नहीं कराया जा सका। संबंधित धर्म की पढ़ाई कराने संबंधी कक्षाएं लगाने के लिए नियमानुसार अनुमति की आवश्यकता है। अगर बिना अनुमति कक्षाएं लगाकर धर्म का प्रचार-प्रसार किया जाता है तो वह अपराध की श्रेणी में आता है। सेक्टर-56 थाने की पुलिस पीटर मलाकर की गिरफ्तारी के लिए जानकारी हासिल कर रही है, ताकि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा सके।
विज्ञापन

----
आरोपी परबीन से पूछताछ में कुछ अहम जानकारी पता चली है। ऐसे में आरोपी को निशानदेही के लिए उसके बताए स्थानों पर लेकर गए हैं। आरोपी से पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखपाल, प्रभारी, सेक्टर-56 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed