Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Collision between a Tempo Traveller and an e-rickshaw; panic ensues among 23 passengers heading to a wedding

Roorkee News: टेंपो ट्रैवलर और ई-रिक्शा की भिड़ंत, शादी में जा रहे 23 यात्रियों में मची चीख-पुकार

Thu, 19 Nov 2026 06:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Collision between a Tempo Traveller and an e-rickshaw; panic ensues among 23 passengers heading to a wedding
हादसे में पश्चिम बंगाल की 55 वर्षीय महिला घायल, पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन से ऋषिकेश भेजा
विज्ञापन

क्रेन से हटवाए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन, जाम खुलवाकर पुलिस ने यातायात कराया सुचारु
मंगलौर। पुराना नहर पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे टेंपो ट्रैवलर और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार एक महिला घायल हो गई जबकि वाहन में सवार अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया और टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी 23 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 25 सीटर टेंपो ट्रैवलर में 23 यात्री सवार होकर ऋषिकेश में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वाहन पुराना नहर पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी करीब 55 वर्षीय सुमित्रा देवी अग्रवाल घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल मंगलौर पहुंचाया गया जहां उनका उपचार कराया गया। टेंपो ट्रैवलर दिल्ली निवासी खालिद चला रहा वा जबकि ई-रिक्शा थिथकी कवादपुर निवासी सुंदर के हाथों में था। हादसे के बाद सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े होने से जाम लग गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर थाने भिजवाया और यातायात सुचारु कराया। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई और सभी को सुरक्षित ऋषिकेश रवाना कर दिया गया। सीओ अभिनय चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed