फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students suspected of Things death

छात्र की संदिग्ध  हालात में मौत

Sun, 03 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 03 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students suspected of Things death
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
 कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोली निवासी लालाराम शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र विवेक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे मेें फंदे पर लटकता मिला। घरवालों का आरोप है कि उनके परिवार की एक महिला ने बंटवारे संबंधी रंजिश को लेकर उनके पुत्र की हत्या की है और आत्महत्या का रूप देने को शव फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोली निवासी लालाराम शर्मा ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र विवेक गांव के ही एक प्राइवेट कालेज में कक्षा नौ का छात्र था और खाली समय में वह गांव के ही एक टेलर मास्टर की दुकान पर काम करता था। लालाराम और उनकी पत्नी महेश्वरी अपने बच्चों को घर पर छोड़कर खेत पर चले गए थे। पूर्वाह्न 11 बजे जब लालाराम और महेश्वरी बैठक में बाहर से लगी कुंडी खोलकर जब भीतर घुसे तो वह फंदे पर लटक रहे विवेक का शव देखकर चीख पड़े। पति-पत्नी की चीख पुकार सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लालाराम ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी। लालाराम ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की ही एक महिला ने जमीन जायदाद संबंधी बंटवारे की रंजिश में उनके पुत्र की हत्या कर दी है और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा और सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलका दरोगा रघुनंदन सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मृतक के पिता लालाराम, मां महेश्वरी देवी, बहन रीतू, भाई प्रभात और मुनीष का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed