फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stirred by the dead body near Idgah railway crossing

ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास शव मिलने से हड़कंप

Mon, 08 May 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 08 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Stirred by the dead body near Idgah railway crossing
ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास शव मिलने से हड़कंप
 ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस गेट पर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी चर्चा फैलने पर काशीराम कॉलोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सोमवार दोपहर राहगीरों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हास गेट पर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। चेहरे व पेट पर चोट के निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर कोतवाल देशपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। यूपी 100 की दो गाड़ियां भी पहुंच गईं। काशीराम कॉलोनी और आसपास के लोगों को दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

मौक पर मिला पर्स 
शव के पास चमड़े का पर्स पड़ा मिला है, जिसमें शाहजहांपुर के चमकानी करबला निवासी रवि पुत्र राधेश्याम नाम का एटीएम कार्ड व आधार कार्ड समेत कई कागजात मिले। पुलिस ने आधार पर लगे फोटो का शव से मिलान किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed