{"_id":"bd38346e15cf528db4cea76a39717bf0","slug":"statues-were-stolen-from-the-temple-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से चोरी गईं मूर्तियां बरामद, पिता-पुत्र पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से चोरी गईं मूर्तियां बरामद, पिता-पुत्र पकड़े
पूरनपुर। पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर
विज्ञापन
के मोहल्ला सर्राफा बाजार स्थित श्री राधामाधव जगन्नाथ मंदिर से चोरी हुईं
पांच पीतल की मूर्तियां पुलिस ने लाइनपार साहूकारा मोहल्ले के एक घर से
बरामद कर लीं। पुलिस ने गृहस्वामी व उसके पुत्र को हिरासत में लिया है। उधर
मूर्तियां बरामद होने की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ कोतवाली परिसर में
उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शनिवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर दो जोड़ी राधा माधव, एक गणेश, एक हनुमान की मूर्ति के अलावा बड़ी गोलक व छोटी गोलक से नगदी चोरी कर लिया था। मंदिर में हुई चोरी की वारदात से लोगों में रोष था। मंगलवार की शाम पुलिस ने लाइनपार साहूकारा मोहल्ले के एक घर पर छापा मारकर पांचों मूर्तियां बरामद कर लीं।
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि गृहस्वामी और उसके पुत्र को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मूर्तियां बरामद होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और वहां पर जयकारे लगाए। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जुलूस निकाला, मनाई खुशी
मूर्तियां बरामद होने के बाद श्रीराधामाधव संकीर्तन मंडल के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इससे पहले खुलासा करने पर लोगों ने पुलिस को माला पहनाकर सम्मानित किया। जुलूस में लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मनमोहन समेत तमाम लोग शामिल रहे।