{"_id":"574dd06a4f1c1b77071094bb","slug":"sresham-teacher-s-wife-cheated-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम शिक्षक की पत्नी से ठगे जेवरात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेशाम शिक्षक की पत्नी से ठगे जेवरात
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ठग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने रोका, बाद में बीमारी के इलाज का दिया झांसा
तीन शातिर युवकों ने भीड़ के बीच अंजाम दी वारदात
पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
मंगलवार को लगने वाली बाजार में खरीददारी करने निकली शिक्षक की पत्नी से तीन जालसाज युवकों ने सोने के जेवरात ठग लिए। पहले पता पूछने के बहाने उसको रोक बातों में फंसाया। बाद में बीमारी का इलाज करने का झांसा देकर जेवरात उतरवा लिए। महिला ने घटना की अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला आवास विकास कालोनी के रहने वाले शिक्षक मुनब्बर अली की पत्नी नाजमा मंगलवार शाम को मंगल बाजार में खरीददारी करने जा रही थी। कमल्ले चौराहा के नजदीक पहुंचते ही एक अंजान युवक ने उसको पता पूछने के बहाने रोक लिया। इसके बाद दो अन्य युवक और आ गए। जिन्होनें महिला को पहले बीमार बताया। इसके बाद इलाज के नाम पर उसके सोने के कंगन, कुंडल उतरवाकर एक कागज में रखवा लिए। इसकी पुडिय़ा बांधकर मंत्र पढने का नाटक करने लगा। कुछ देर बाद महिला को कागज की पुडिय़ा वापस दे दी। तीनों के जाने के बाद जब महिला ने उसको खोलकर देखा तो गहने गायब मिले। यह देख उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी लगते ही परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। महिला से ठगों के बारे में जानकारी की गई। जिसमें पता लगा कि तीनों चालीस से पचास साल की उम्र के बीच थे। इसी के आधार पर महिला के घर वालों ने आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिल सका। पीड़िता ने कोतवाली थाने जाकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि महिला से तहरीर मिली है। कार्रवाई कराई जा रही है। मौके पर पुलिस को भेजकर सुरागरसी की जा रही है।