फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Srerah manipulated by high school student

हाईस्कूल की छात्रा से सरेराह छेड़छाड़

Fri, 21 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 21 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
साइकिल से स्कूल जा रही कक्षा दस की छात्रा को गांव के एक मनचले युवक ने रास्ते में रोक लिया। छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। छात्रा की जान को खतरा जताते हुए पिता ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री कक्षा दस की छात्रा है। गांव का निवासी माधव शील पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत करने पर आरोपी के घर वाले झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। बुधवार सुबह छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। आरोप है कि युवक ने उसको रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर बाइक से भाग गया। छात्रा ने स्कूल पहुंचकर शिक्षिकाओं को पूरी घटना बताई। पूरी बात सुनने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सूचना देकर पिता को बुलाया। जिसके बाद पिता ने थाने जाकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि  तहरीर के आधार पर आरोपी माधवशील के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed