फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son accused of forcing suicide laws

बेटे के ससुरालियों पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप

Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Son accused of forcing suicide laws
फांसी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद पिता ने दी तहरीर, सीओ जांच में जुटे
बैंक कैशियर के बेटे ने 13 अगस्त को फांदी लगाकर दी थी जान 

बेटे के आत्महत्या कर जान देने के बाद पिता ने पुत्रवधु और उसके परिवारीजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आत्महत्या को विवश करने की तहरीर पुलिस को दी गई है। जिस पर सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर की शिवनगर कालोनी के निवासी नैनीताल बैंक के कैशियर महेश चंद्र द्विवेदी के 32 वर्षीय पुत्र अमित द्विवेदी ने मकान में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। घर वालों की ओर से पत्नी से चली आ रही अनबन से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई थी। मामले में अब मृतक के पिता की ओर से अमित की पत्नी और उसके घर वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि पत्नी व उसके घर वालों की ओर से लगातार प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। पिता ने नामजद तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से पहले से एक मुकदमा चल रहा है। पिता ने तहरीर दी है जिसमें पत्नी व घर वालों पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पत्नी के  घर वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed