{"_id":"6a8740fb3ccf006b9b05dea8","slug":"youth-arrested-with-a-country-made-pistol-and-cartridges-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155866-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनघटा पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को धनघटा थाने की पुलिस भैंसाखूट से कोचरी जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रमजंगला निवासी दीपक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धनघटा में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके उसे संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में रवाना कर दिया गया।