फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people, including a woman, die of snakebite.

Pratapgarh News: सांप के डसने से महिला समेत दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, die of snakebite.
बारिश में सांप के डसने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भटपुरवा भाव और दूसरी कैरी जोगीपुर में हुई। भटपुरवा भाव गांव निवासी अजय कुमार शर्मा उर्फ मिंकू (36) बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे धान के खेत में निराई कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

परिजन इलाज के लिए सीएचसी बाघराय ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे प्रिंस की मौत दो वर्ष पहले सड़क हादसे में हो गई थी। पिता राधेश्याम की मौत 21 दिन पहले हुई थी। बेटे की मौत से मां गुलाबपति, पत्नी बेबी शर्मा, इकलौती बेटी अनुष्का शर्मा की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

रखहा के कैरी जोगीपुर गांव निवासी उर्मिला यादव (52) बृहस्पतिवार की सुबह खाना बना रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आननफानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। मृतका के दो बेटे मनीष और सूरज हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश से बचाव के लिए एडवाइजरी
- सर्पदंश होने पर झाड-फूंक के चक्कर में न पड़ें।
- बिना देर किए हुए अस्पताल पहुंचें और इलाज कराएं।
- सांप के डसने पर शांत रहें।
- कटे हुए हिस्से को हिलने न दें।

- शरीर से कसे हुए कपड़ों को निकाल दें।

-अंगूठी, कंचन व चेन को निकाल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed