{"_id":"6a8741fa0f3c2a8bc806dd8e","slug":"woman-missing-for-three-months-found-with-lover-both-assaulted-rampur-news-c-282-1-rmp1016-178271-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन महीने से लापता महिला प्रेमी के साथ पकड़ी गई, दोनों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन महीने से लापता महिला प्रेमी के साथ पकड़ी गई, दोनों से मारपीट
Thu, 20 Aug 2026 11:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन महीने से लापता चल रही दो बच्चों की मां को बृहस्पतिवार दोपहर प्रेमी के साथ जाते समय पति और भीड़ ने पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के बाद उनके साथ मारपीट की गई। मामला बढ़ने पर दोनों कोतवाली लाया गया। पति ने पत्नी और युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बताया गया कि गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी करीब तीन महीने पहले घर से चली गई थी। पति का आरोप है कि महिला जाते समय घर से कुछ नकदी और जेवरात भी ले गई थी। बृहस्पतिवार को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ कहीं जा रही है। इस पर उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक गांव के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने दोनों के साथ मारपीट कर दी।
वहीं, महिला ने पति के आरोपों को नकारते हुए बताया कि उसका पति उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर वह घर से चली गई थी। महिला का कहना है कि जिस युवक के साथ उसे पकड़ा गया है, वह निर्दोष है और उसे बेवजह मामले में फंसाया जा रहा है। वह पिछले तीन महीने से चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी कर रही थी।
विज्ञापन
मामले में पति ने कोतवाली पहुंचकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है, तहरीर आई है तो पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।