{"_id":"ab482a02eb35c826abd10f44b5323453","slug":"soldier-accused-the-non-reports-of-intentional-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सिपाही पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी सिपाही पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग
विज्ञापन
के दौरान सोमवार को सिपाही के खींचने से गिरकर ज्ञानो देवी के मरने के
आरोप मामले में आखिरकार सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सिपाही मोहन सिंह के
खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इससे पहले
महिला की मौत को सड़क दुर्घटना बताकर रिपोर्ट दर्ज किया था। जिसका परिवार
वालों के साथ सीओ दफ्तर पहुंचे ग्रामीणों व भाजपा नेताओं ने जोरदार विरोध
शुरू किया तो पुलिस को अपनी रिपोर्ट बदलनी पड़ी।
सोमवार को जरा पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान हाथ पकड़कर खींचने पर बाइक पर पीछे बैठी थाना सुनगढ़ी के गांव पिपरा वाले नंबर एक निवासी 65 वर्षीय ज्ञानो देवी की सड़क पर गिरने से लगी चोट से मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतका का पुत्र रामकुमार थाना गजरौला पुलिस को सिपाही मोहन सिंह के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट सड़क दुर्घटना में दर्ज कर ली।
इस पर घरवाले भड़क गए और तमाम ग्रामीणों व भाजपा नेता देवेंद्र सिंह टोनी आदि के साथ सीओ दफ्तर पहुंचे और नाराजगी जताई। सीओ ने मामला गैर इरादतन हत्या में दर्ज करने के आदेश दिए तब लोग शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि सीओ के आदेश पर सिपाही के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मामला दर्ज कर लिया गया है।
बचाव करते दिखे अधिकारी
सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह आरोपी सिपाही के बचाव में पूरी तरह से दिखे। इस मामले में उन्होेंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में दोषी मिलने के बाद ही आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके निलंबन आदि की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को वाहन चेकिंग तक के कार्य से नहीं हटाया है।