{"_id":"579501fb4f1c1b2932c4b828","slug":"sohail-was-on-the-threat-of-disclosure-of-an-extramarital-affair-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के खुलासे की धमकी पर हुई सुहेल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के खुलासे की धमकी पर हुई सुहेल की हत्या
ब्यूरो /पीलीभ्ाीत
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
हत्या का खुलासा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये न देने पर अवैध संबंधों का खुलासा करने की धमकी से क्षुब्ध होकर मोहल्ला खानकाह निवासी सलमान ने सुहेल की अपने ही घर में गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी सलमान की निशानदेई पर उसके घर से सुहेल का मोबाइल, चप्पल और शर्ट भी बरामद कर ली है।
मोहल्ला खानकाह निवासी इबरार के पुत्र सुहेल का शव शुक्रवार की देरशाम को मोहल्ला के ही उसके दोस्त सलमान की टेलरिंग की दुकान में काउंटर में मिला था। पुलिस ने इबरार की ओर से मोहल्ला निवासी सलमान, उसके पिता बड़े खां, चाचा पप्पू, भाई सद्दाम खां, सईद की पत्नी मुनिया के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, जान से मारने की धमकी देने आदि की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी सद्दाम और बड़े खां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर, रात को मुख्य आरोपी सलमान भी पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने सलमान से पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया है।
00000
सलमान के मोहल्ले की ही युवती से थे संबंध
पूरनपुर। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि सलमान के मोहल्ला की ही एक युवती से अवैध संबंध थे। इसकी भनक युवती के परिवार वालों को लगने पर उस पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी गई थी। इसके तहत युवती का मोबाइल परिवार वालों ने ले लिया था। सुहेल का युवती के घर आना जाना था। इस पर सलमान ने सुहेल का प्रयोग विशेष वाहक के रूप मेें करना शुरू कर दिया। कुुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद सुहेल इसके बदले सलमान से रूपये लेने लगा था। सुहेल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर बीए में प्रवेश को प्रवेश फार्म डालने के अलावा आईटीआई में प्रवेश को आवेदन किया था। सुहेल वाहक के कार्य के बदले सलमान से पांच हजार रूपये मांग रहा था। रूपये न देने पर उसकी प्रेम कहानी का भांडा फोडने की धमकी दे रहा था। सीओ ने बताया कि इसी को लेकर सलमान ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। घटना के दिन सुहेल सुबह दो बार सलमान की दुकान पहुंचा था। दूसरी बार सुहेल के दुकान पहुंचने पर सलमान ने साउंड सिस्टम तेज आवाज में बजाकर गर्दन दबाकर सुहेल की हत्या कर दी। कहीं सुहेल जिंदा न रह जाए इसको लेकर दुकान में सिली रखी एक पैजामी के नारा से उसका बाद में गला कस दिया। इसके बाद काउंटर में शव छिपा दिया। इसमें उसके परिवार वालों की भी मिली भगत रही। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सलमान, उसके भाई सद्दाम और पिता बड़े खां का सोमवार को कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा। अन्य फरार हत्यारोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी करवा कर चालान कराया जाएगा।
विज्ञापन
0000
घटना के बाद सुहेल के घर गया था सलमान
पूरनपुर। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि घटना के बाद लोग उस पर शक न करें, इसको लेकर सलमान सुहेल के घर भी गया था। सुहेल की मां से उसने उसकी जानकारी की थी। सुहेल के घर न होने की बात उसकी मां के कहने पर वह घर चला आया था। वह बाद में लोगों का शक होने की आशंका पर घर से भागने की फिराक में पीलीभीत पहुंचा था। रास्ते में एक हाथ में चोट लगने पर उसने जिला अस्पताल पहुंचकर हाथ में पट्टी बंधवाई थी।
0000
सुहेल के पिता खुलासे से संतुष्ट नहीं
पूरनपुर। सुहेल के पिता और घटना के वादी इबरार पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। उनके गले हत्या के खुलासे की कहानी नहीं उतर रही है। इबरार सलमान के मोहल्ला के किसी लड़की से संबंध होने का भांडा फोड़ने की सुहेल द्वारा धमकी देने व उसके एवज में सलमान से पैसा मांगने की बात को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे कोई और वजह हो सकती है। जिसके कारण सलमान का परिवार भी इस हत्या में शरीक रहा है। पुलिस को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए।