Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ई-रिक्शा पलटने से रेलवे के ठेकाकर्मी की मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत कोतवाली पहुंचे मृतक सौरभ के परिजन।  संवाद
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास रविवार रात को ई-रिक्शा पलटने से दबकर राजधानी एक्सप्रेस के ठेकाकर्मी सौरभ (25) निवासी बड़ौली की मौत हो गई। वहां आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पहले सरूरपुरकलां चौकी, फिर कोतवाली और पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। बाद में सौरभ के पिता राजवीर उपाध्याय ने ई-रिक्शा चालक अवनीश, ताहिर और एक अज्ञात के खिलाफ इनकी लापरवाही के कारण हादसे होने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

शाहपुर बड़ौली निवासी राजवीर उपाध्याय ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लॉन्ड्री का सामान पहुंचाने वाले ठेकेदार के पास कार्य करता था, जो दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। रविवार शाम को बाइक लेकर घर से चला गया। थोड़ी देर बाद गांव के युवक से अपनी बाइक भिजवा दी, लेकिन देर रात तक घर नहीं वापस नहीं आया। रात करीब साढ़े दस बजे नैथला के मोड़ के पास सौरभ के घायल होने की जानकारी मिली। उन्होंने जिला अस्पताल जाकर देखा तो सौरभ मृत पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

राजवीर उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सौरभ के गौरीपुर मोड़ पर रहने वाले ताहिर पर 90 हजार रुपये उधार थे, जिन्हें देने की बात कहकर ताहिर ने सौरभ को अपने कमरे पर बुलाकर शराब पिलाई। इसके बाद सौरभ की हत्या कर दी। इसको लेकर उन्होंने हंगामा भी किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद राजवीर उपाध्याय ने बताया कि शराब पीने के बाद सौरभ ई-रिक्शा में बैठ गया, जिसमें भवन निर्माण के लिए लकड़ी का सामान लदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौली गांव के रहने वाले अवनीश ने शराब पीने के कारण लापरवाही से ई-रिक्शा चलाई, जो नैथला मोड़ से 100 मीटर आगे जाकर पलट गया, जिससे नीचे दबकर सौरभ की मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि शराब के नशे में ई-रिक्शा पलटने से हादसा हुआ है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


पांच भाई बहनों में चौथे नंबर के थे सौरभ
राजवीर उपाध्याय ने बताया कि सौरभ पांच भाई बहनों में चौथे नंबर के थे। इनमें एक बेटा 20 साल पहले घर से चला गया था, जो वापस नहीं आया। सौरभ का एक भाई हरियाणा की कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed