{"_id":"6afb5f89f7c01f5a2b09acdd","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162374-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किराना और बैटरी की की दुकान की छत उखाड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किराना और बैटरी की की दुकान की छत उखाड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे के मुख्य बाजार में चोरों ने रविवार रात व्यापारी पुरुषोत्तम गर्ग की किराना और अकरम की बैटरी की की दुकान की छत उखाड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर आधी छत ही उखाड़ पाए। आठ दिन में दूसरी घटना होने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
व्यापारी पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि रविवार की सुबह पड़ोसी सन्नी शर्मा छत पर बंदरों को भगाने के लिए गया था। सन्नी को दुकान की छत उखड़ी हुई मिली। पास में ही अकरम की दुकान की छत भी उखड़ी हुई मिली। छत में गाटर-सिल्ली के ऊपर सीमेंट का लिंटर होने के कारण चोर कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले दिवाली की रात चोरों ने किराना की दुकान की छत उखाड़कर पौने दो लाख रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था।
उसमें पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया, लेकिन नकदी और सामान बरामद नहीं किया। व्यापारी हिमांशु, अमित बंसल, राकेश बंसल, संजय गर्ग, बिट्टू ने बताया कि एकत्रित होकर शिकायत करने चौकी पर गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने एसपी से पूरे मामले की शिकायत करने की चेतावनी भी दी। इस मामले में जांच अधिकारी एसएसआई स्नेह प्रकाश सिंह का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।