{"_id":"6afb5f217d05c70efc008aa8","slug":"three-youths-killed-four-injured-in-three-road-accidents-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-166960-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तीन सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तीन सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, चार घायल
विज्ञापन
बदलापुर... धर्मेंद्र, फाइल फोटो
- फोटो : udhampur news
जौनपुर। जिले में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बदलापुर के तियरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मीरगंज क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में प्रयागराज निवासी युवक की जान चली गई, जबकि जफराबाद निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, शाहगंज के मजडीहां निवासी युवक ने आजमगढ़ में सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बदलापुर: घर आते समय बाइक से हुआ हादसा
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बटाऊबीर-सिंगरामऊ मार्ग पर तियरा मोड़ के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दुगौली गांव निवासी धर्मेंद्र (38) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। धर्मेंद्र और सुरेश एक बाइक से बटाऊबीर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक पर बराई पट्टी, थाना बक्शा निवासी बाबा और बसंत रिश्तेदारी से लौट रहे थे। तियरा मोड़ पर दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाबा और बसंत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
मीरगंज: सामान खरदकर घर प्रयागराज लौट रहे थे संतोष
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे पर जंघई के समीप भंडा गेट के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में प्रयागराज निवासी संतोष कुमार यादव (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र निवासी संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी पुरेजयसिंह गांव निवासी संतोष रविवार देर रात दुर्गागंज बाजार से सामान खरीदकर बाइक से जंघई लौट रहे थे। भंडा गेट के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंचे जंघई चौकी प्रभारी शरद सिंह ने घायल संदीप को एंबुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सरायममरेज थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
शाहगंज: आजमगढ़ में हादसे में युवक की मौत
शाहगंज। क्षेत्र के मजडीहां गांव निवासी संतोष (30) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। वह आजमगढ़ जिले में रिश्तेदारी में गया था। रविवार को बाइक से घर लौटते समय तरवां थाना क्षेत्र के हद्दूपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे शाहगंज के एक निजी नर्सिंग होम ले आए। वहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।