{"_id":"6afb5f68caf91c8f7d067b4a","slug":"accusation-of-taking-away-ones-wife-and-stealing-jewellery-and-cash-from-the-house-case-registered-rampur-news-c-282-1-smbd1027-184821-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पत्नी को ले जाने और घर से जेवर-नकदी चोरी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पत्नी को ले जाने और घर से जेवर-नकदी चोरी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 17 Nov 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
मिलक। पत्नी को घर से ले जाने और मकान से सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेत घरेलू सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन नवंबर को अपने बेटे के साथ गांव में दंगल देखने गया था। इस दौरान उसने अपनी पत्नी को भी साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने तबीयत खराब होने की बात कहकर मना कर दिया। रात अधिक होने के कारण वह गांव में ही रिश्तेदार के घर रुक गया।
चार नवंबर को बेटे के साथ दंगल देखने के बाद शाम करीब छह बजे वह मिलक स्थित अपने घर पहुंचा तो मकान पर ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। आरोप है कि मकान मालिक ने बताया कि एक महिला और दो पुरुष यूपी 25 ईटी 5406 नंबर की कार से आए थे और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद घर खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी अटैची से सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा दो बैग में रखा घरेलू सामान भी नहीं मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी सास कमलजीत कौर, संजय सेठी और एक अज्ञात व्यक्ति ने घर से जेवर, नकदी और घरेलू सामान चोरी किया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।