फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six rare species Turtles, including five arrested

दुर्लभ प्रजाति के छह कछुओं समेत पांच धरे

Sun, 14 Feb 2016 11:22 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 14 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six rare species Turtles, including five arrested
सामाजिक वानिकी की टीम ने गांव रंपुरा कोन के समीप एक नदी में कछुओं का शिकार कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर दुर्लभ प्रजाति के छह कछुओं को बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों का कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर सौंपे गए कछुओं को सामाजिक वानिकी की टीम ने माला नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी रेंजर हसीन अहमद ने बताया कि कछुओं के शिकार की सूचना पर झनकैइया पुल के समीप घेराबंदी कर कछुओं का शिकार होता पकड़ लिया गया। दुर्लभ प्रजाति के कछुओं का शिकार कर रहे गांव चंदुइया कालोनी निवासी सुनील अधिकारी, अमल मिस्त्री, विष्णु मिस्त्री, नरायन मंडल और खोकन मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। वनकर्मियों ने उनके पास से छह कछुए भी बरामद किए। आरोपियों का रविवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर सौंपेंगे कछुओं को रविवार की शाम को माला जंगल में माला नदी मेें छुड़वा दिया गया। उन्होंने बताया कि टीम में उनके अलावा राजिक आरिफ जमाल, वन दरोगा कपिल कुमार, महेंद्र सिंह, वन रक्षक राधेश्याम, बैजनाथ और वाचर जयपाल शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed