फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SSC exam cancelled due to technical glitch, students create ruckus

Noida News: तकनीकी खराबी से एसएससी परीक्षा निरस्त, छात्रों ने किया हंगामा

Tue, 08 Sep 2026 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
SSC exam cancelled due to technical glitch, students create ruckus
फोटो
विज्ञापन


- सर्वर में दिक्कत के चलते करीब 2500 अभ्यर्थी नहीं दे सके परीक्षा

- 13 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय, नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को एसएससी की सीएचटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को तकनीकी खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने से कई अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम में निर्धारित समय पर लॉगिन नहीं हो सका। काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं होने के बाद परीक्षा निरस्त किए जाने की जानकारी मिली। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया।


पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे से आदर्श परीक्षा केंद्र पर एसएससी की सीएचटी परीक्षा होनी थी। परीक्षा में करीब 2,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था थी। सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय पर केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा शुरू होने के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे कई कंप्यूटर सिस्टम में लॉगिन नहीं हो सका। काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं होने पर अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन




अभ्यर्थियों का कहना था कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे थे। केंद्र की तकनीकी खामी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी और बिना परीक्षा दिए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण एसएससी एनआर (नॉर्थ रीजन) की ओर से परीक्षा निरस्त कर दी गई। अभ्यर्थियों को बताया गया कि परीक्षा अब रविवार, 13 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी।




कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed