फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers outraged over false allegations against the storyteller.

Meerut News: कथावाचक पर झूठे आरोप लगाने से ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 08 Sep 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over false allegations against the storyteller.
थाने पर आचार्य ब्रजमोहन के साथ खडे लोग। (स्त्रोत ग्रामीण) फलावदा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। कस्बे के एक शिव मंदिर के कथावाचक आचार्य पर झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। घटना से नगर व देहात क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को कस्बे के लोग थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को सामूहिक प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
भोपाल सिंह नैडू, ब्रजवीर सिंह नागोरी, गौरव राणा, भाजपा नेता सुभाष प्रधान, मनोज जाटव, सतबीर सैनी, योगेंद्र कुमार, अनुज कुमार, मोनू पंवार, व्यापारी नेता सुनील बिश्नोई, सुधीर कुमार आदि ने बताया कि 12 वर्षों से मंगलवार को श्री बूढ़ा शिव मंदिर में हनुमानजी की पूजा-अर्चना, चोला चढ़ाने और भजन-कीर्तन का आयोजन करते आ रहे हैं। इस धार्मिक कार्य में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी व कथावाचक आचार्य बृजमोहन विश्नोई का विशेष सहयोग रहता है।
विज्ञापन

उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि कस्बे के लोगों ने आचार्य बृजमोहन विश्नोई पर चोला चढ़ाने के नाम पर अवैध धन उगाही करने और तंत्र-विद्या के जरिये महिलाओं व युवतियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने इस झूठे प्रचार को फेसबुक व स्थानीय समाचार पत्रों में छपवा कर मंदिर एवं आचार्य की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाने पर आचार्य ब्रजमोहन के साथ खडे लोग। (स्त्रोत ग्रामीण) फलावदा।

थाने पर आचार्य ब्रजमोहन के साथ खडे लोग। (स्त्रोत ग्रामीण) फलावदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed