फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shrimp robber on the door of the house

सर्राफ की पत्नी से घर के दरवाजे पर झुमकी लूटी

Wed, 05 Apr 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 05 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shrimp robber on the door of the house
सर्राफ की पत्नी से घर के दरवाजे पर झुमकी लूटी
बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर एक व्यापारी की पत्नी के एक कान की झुमकी लूट ली और भाग गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सरेशाम हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों ने खासी नाराजगी है। मोहल्ला शेर मोहम्मद के रहने वाले सराफा व्यापारी बाबूराम वर्मा की पत्नी राधा बुधवार शाम पड़ोसी से बातचीत करके अपने घर लौट रहीं थीं। वह अपने मकान के गेट पर पहुंची होंगी। तभी इमली चौराहा की ओर से बाइक पर आए लुटेरे ने व्यापारी की पत्नी को धक्का दिया और एक कान की झुमकी लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा करके लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। सरेशाम वारदात की जानकारी लगने पर सभासद पुष्पा उपाध्याय व मोहल्ले के अन्य लोग जमा हो गए। इसके बाद दिनदहाड़े हुई घटना पर रोष जताते हुए सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाल ख्यालिराम आदित्य मौके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि बाइक सवार मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। जानकारी कर सुरागरसी कराई जा रही है। कोतवाल को तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed