{"_id":"580e4c474f1c1bba3cbc1c66","slug":"sheriff-s-son-died-in-the-accident-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में प्रधान के बेेटे की मौत, भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में प्रधान के बेेटे की मौत, भाई घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे में प्रधान के बेेटे की मौत,
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा से काम निपटाकर घर वापस आते वक्त पेड़ से बाइक टकराने पर प्रधान के पुत्र की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
चौकी क्षेत्र के चपरऊआ कुईयां गांव की प्रधान चमेली देवी पत्नी पुत्तूलाल का 18 वर्षीय पुत्र उमेश सोमवार को काम के सिलसिले में बिलसंडा गया था। उसके साथ चचेरा भाई धनपाल (19) भी था। काम निपटाकर दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। तिल्सी से कुछ आगे निकलते ही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें उमेश की मौके पर ही मौत हो गई और चचेरा भाई धनपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंची। सर्वप्रथम घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। उसके बाद पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइक की टक्कर से कर्मचारी घायल
बीसलपुर। बारह पत्थर चौराहे पर बाइक की टक्कर लगने से एक एटीएम कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बारह पत्थर चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कर्मचारी गांव भरकनिया निवासी सर्वेश कुमार रविवार की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद साइकिल से अपने गांव जा रहा था। चौराहे पर ही पीलीभीत की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।