{"_id":"58026fbc4f1c1b210328e96c","slug":"set-top-boxes-have-hundreds-of-people-in-the-name-of-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट टॉप बाक्स के नाम पर सैकड़ों लोगों से कर ली ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेट टॉप बाक्स के नाम पर सैकड़ों लोगों से कर ली ठगी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक डिश संचालक ने सेट टॉप बाक्स के नाम पर डेढ़ सौ लोगों के हजारों रुपये ठग लिए। सेट टॉप बाक्स न चलने की शिकायत पर डिश संचालन ने रुपये देने से इनकार कर दिया। ग्राहकों ने एसडीएम और कोतवाली पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर जमा कराए गए रुपये वापस कराने और कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला चौक निवासी सुभाष गुप्ता, अवनीश वर्मा, सीताराम वर्मा, रामकृपाल वर्मा, विक्रम वर्मा, गौरव वर्मा, विशन लाल, विपिन वर्मा, रोहित गुप्ता, अशीष अग्रवाल, नीरज वर्मा, मोनू वर्मा आदि ने बताया कि उन लोगों सहित करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने करीब दो माह पहले डिश का कनेक्शन लेने को डिश संचालक से बात की थी।
उन्होंने बताया कि डिश संचालक ने प्रत्येक कनेक्शन के नाम पर सोलह सौ रुपये प्रति व्यक्ति से सेट टॉप बाक्स लगाने के नाम पर लिया। इसकी उन लोगों को रसीद नहीं दी गई। सेट टॉप बाक्स लगाए गए, लेकिन अब तक सेट टॉप बाक्स बंद पड़े है। डिश संचालक से डिश चालू कराने को कई बार कहा गया। आरोप है कि शुरू में उसने टाल मटोल की। अब सेट टॉप बाक्स चालू करने से इनकार कर रुपये भी वापस करने से इनकार कर रहा है। उपभोक्ताओं ने एसडीएम और कोतवाली पुलिस को दिए पत्र में डिश संचालक पर कार्रवाई करने और रुपये वापस कराने की मांग की है।