फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Servant licensed rifle, cartridge fled from the scene

नौकर लाइसेंसी रायफल, कारतूस लेकर फरार

Wed, 29 Jun 2016 11:54 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 छह साल बाद दुबारा फार्म हाउस पर नौकरी करने आया बिहार का युवक मालिक के रिश्तेदारी में जाते ही उनकी लाइसेंसी रायफल और कारतूस लेकर फरार हो गया। फार्म हाउस मालिक की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर नौकर की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के पचपेड़ा निवासी फार्मर बलवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके यहां बिहार के चंपारन जिले का रामभुज नौकरी करता था। छह साल पहले घरेलू कारण बताकर वह नौकरी छोड़कर चला गया था। डेढ़ महीना पहले वह वापस लौटा और नौकरी पर रखने को कहा। उसका पुराना काम देखते हुए दुबारा नौकरी पर रख लिया। रविवार को बलवंत सिंह अपनी रिश्तेदारी में अमरिया क्षेत्र के मूसाझार गांव गए थे। घर पर नौकर रुका था। आरोप है कि मौका पाकर नौकर अलमारी में रखी 315 बोर की रायफल और 22 कारतूस चोरी कर ले गया। बलवंत सिंह का कहना है कि देर शाम लौटने पर नौकर के नदारद मिलने पर वह उसे तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गजरौला पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दी। सीओ सिटी निर्मल विष्ट ने बताया कि फार्मर की तहरीर के आधार पर नौकर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed