फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rs 85 thousand from the worker's account

मजदूर के खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 20 Mar 2017 11:03 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 20 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
किसी जालसाज ने मजदूर  के बैंक खाते से 85 हजार रुपये उड़ा लिए। उसे इसकी जानकारी तब हुई जब मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज पहुंचा। बैंक अधिकारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौंच गांव के निवासी मजदूर शाहिद नवी का खाता पंजाब एंड सिंध बैंक की ऐमी शाखा में है। उनके एकाउंट में 85,989 रुपये जमा थे। रविवार सुबह अचानक शाहिद के मोबाइल पर बैंक खाते से 85, 800 रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा। इसे देख पीड़ित के होश उड़ गए। तत्काल उसने बैंक जाकर मामले की जानकारी की। आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने शाखा से रुपये न निकलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मजदूर ने मामले की अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। जहानाबाद पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़ित को टरका दिया। तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। थाना पुलिस से जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed