{"_id":"5b54d7d62359000a51f432154b4dfe0f","slug":"rpta-bridge-bike-overturns-edged-by-two-young-men-in-the-bahe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपटा पुल पर बाइक पलटने से धार में बहे दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रपटा पुल पर बाइक पलटने से धार में बहे दो युवक
Hazara
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को चंदनगर छोड़कर बाइक से घर वापस लौट रहे गांव रामनगर निवासी सुधीर की बाइक रपटा पुल पर तेज बहाव के कारण फिसल कर पलट गई, जिससे बाइक चालक और उस पर सवार इब्राहीमपुर निवासी एक युवक तेज धार में काफी दूर तक बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाइक समेत सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
गांव रामनगर निवासी सुधीर ने बताया कि उनकी पत्नी सत्यवती गांव चंदनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। सोमवार को वह पत्नी को बाइक से आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने चंदनगर गए थे। वापस लौटते समय बाइक पर इब्राहीमपुर का एक युवक भी सवार था। शारदा का जल स्तर बढ़ने के कारण रामनगर-चंदनगर मार्ग पर बने रपटा पुल पर करीब ढाई फुटे पानी बह रहा है। रपटा पुल क्रास करते समय बाइक तेज बहाव के कारण अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गई। जिससे दोनों बाइक समेत तेज धार में बह गए। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शोरशराबा होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाइक समेत सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे को लेकर मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन