{"_id":"0a2ae4cf2349d267867579efb2e98d21","slug":"rogues-trick-the-woman-s-jewelry-utrwaa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने झांसा देकर महिला के जेवर उतरवाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों ने झांसा देकर महिला के जेवर उतरवाए
पीलीभीत।
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहर की लकड़ी मंडी में मोहल्ला एकतानगर निवासी शिखा को जालसाज झांसा देकर हजारों रूपये के जेवर उतरवा लिए और भाग निकले। सूचना पर पहुंचे दरोगा ने ठगों की तलाश करने के बजाय पीड़िता से ही पूछताछ करने में पूरा समय गवां दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना माधोटांडा के गांव चांदूपुर निवासी शिखा परिवार समेत मोहल्ला एकतानगर में किराए के मकान में रहती हैं। वह रविवार को शहर में सामान खरीदने गईं थीं। शिखा ने बताया कि स्टेशन रोड पर दो युवक उसे मिले। दोनों को 23 से 25 साल के बीच की थी। दोनों युवकों ने उसे झांसे में ले लिया और वह अपनी सुधबुध खो बैठी। दोनों युवकों ने उसकी अंगूठी और मंगलसूत्र उतरवा लिया और लेकर भाग निकले। ठगों के जाने के 15 मिनट बाद उसे अपने गहनों की याद आई तो देखा की गहने गायब थे। इस पर उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला से ही जांच पड़ताल करती रही, लेकिन ठगों को ढूंढने का प्रयास नहीं किया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।