फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired teacher's home Theft of 15 Million

रिटायर्ड शिक्षक के घर से 15 लाख की चोरी

Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher's home Theft of 15 Million
वारदात - फोटो : pilibhit, beureu
रिटायर्ड शिक्षक के मकान में पीछे के रास्ते से चोर घुस आए और तीन कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर 40 हजार रुपये समेत पंद्रह लाख के जेवरात चुरा ले गए। सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद से गांव में चोरों की दहशत है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जतीपुर गांव निवासी वीर सिंह रिटायर्ड शिक्षक हैं। गांव में इनके तीन मकान हैं, जिसमें एक निर्माणाधीन है। शुक्रवार रात को उनका बेटा वासुदेव, पुत्रवधू लक्ष्मी अपने पुराने मकान की छत पर सो रहे थे। शिक्षक अपनी पत्नी पार्वती, बेटे महेंद्र, तरुण और विनय के साथ दूसरे मकान में था। देर रात पुराने मकान में पीछे के रास्ते चोर भीतर घुस आए, जिसके बाद तीनों कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। चालीस हजार नगद, 45 तोला सोना, ढाई किलो चांदी लेकर चोर निकल गए। शनिवार सुबह करीब चार बजे जागने पर सामान बिखरा देख पीड़ित के पुत्र वासुदेव को घटना की जानकारी हुई। रिटायर्ड शिक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


काम नहीं कर सका डॉग स्क्वायड
चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस की ओर से संसाधनों का इस्तेमाल करने की कोशिश नाकाम रही। पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को बुलाया। घटनास्थल पर भी भेजा गया। पर अफसोस.. लापरवाही के चलते डाग काम नहीं कर सका। पहले से ही घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। नतीजतन डॉग स्क्वायड टीम बिना काम किए कुछ देर ठहरकर लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य घरों में भी हुई चोरी 
शिक्षक के मकान के बाद चोर पास के ही जितेंद्र कुमार के मकान में घुसे। यहां भी घर वाले सोते रहे और चोर 2200 रुपये, सोने के टाप्स, एक अंगूठी, नई साड़ियों से भरा बक्सा चुरा ले गए। बक्सा सुबह मकान से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र के देशनगर बाहर चुंगी गांव के निवासी रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मचारी छोटेलाल के मकान से चोर रसोई गैस सिलेंडर, एक क्विंटल गेहूं, बर्तन चोरी हुआ है। 


चोरी की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जहानाबाद पुलिस को छानबीन के लिए लगाया गया है। चोरों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 
- जगत राम जोशी, सीओ जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed